खैरागढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क अतरिया में एक शिक्षक दंपत्ति की घर में ही हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल सोरी और उनकी पत्नी सुनती बाई सोरी घर में अकेले थे। अचानक किसी अज्ञात आरोपियों ने उन्हें धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों शव खून से लथपथ घर के अंदर पाए गए।घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई। मृतक दंपत्ति के पड़ोसी और ग्रामीण इस हादसे से स्तब्ध हैं।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल आरोपी अज्ञात हैं और उनकी तलाश जारी है।


गांव में इस दोहरे हत्याकांड से भारी भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। खैरागढ़ के इस दर्दनाक हत्याकांड में शिक्षक दंपत्ति की हत्या से पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया है। हम आगे की जांच और अपडेट आपके लिए लाते रहेंगे।